Friday, 27 September 2019

दूरदर्शन डीडी यूपी पर साहित्य सरिता कार्यक्रम की शूटिंग का दृश्य

देश का प्रसिद्ध साहित्य संस्थान राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित साहित्य सरिता कार्यक्रम की शूटिंग का दृश्य जिसका प्रसारण राष्ट्रीय चैनल डीडी यूपी पर शनिवार को शाम 7:30 से 8:00 के बीच किया जाता है।

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में फिट इंडिया अभियान पर गीत

स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए फिट इंडिया अभियान का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय पुस्तक मेला में कविता

स्वच्छ भारत निर्माण के लिए संस्था द्वारा किए गए कार्य

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्य

सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह

समाज सेवा के लिए भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल सम्मान

साहित्य गौरव पुरस्कार प्राप्त करते हुए

 साहित्य ,कविता  में योगदान के साथ-साथ राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की पत्रिका अपरिहार्य एवं साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य गौरव सम्मान प्राप्ति का दृश्य।

Thursday, 26 September 2019

सीमा गुप्ता


सीमा गुप्ता संक्षिप्त परिचय

नाम -सीमा गुप्ता, समीक्षा अधिकारी ,उत्तर प्रदेश शासन ,लखनऊ।
         समाज सेविका ,कवयित्री, गीतकार, साहित्यकार

रुचियां- समाज सेवा
           भारत के समावेशी विकास तथा भारत को नवभारत बनाने के लिए अनेक जन जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभाग तथा गरीबों, असहाय और वंचितों को सहायता के साथ-साथ भारत सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के सफलतम क्रियान्वयन के लिए अनेक जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तथा कार्यक्रमों में प्रतिभाग एवं उसका प्रचार-प्रसार साथ-साथ स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग आदि!

 लेखन -
           सामाजिक परिवर्तन पत्रिका की सीरीज में सामाजिक मुद्दों पर अनेक लेखन एवं प्रकाशन।
           राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के पत्रिका अपरिहार्य में अनेक कविताएं एवं आलेख प्रकाशित।
          उत्तर प्रदेश सचिवालय द्वारा प्रकाशित सचिवालय साहित्यकी में अनेक कविताएं एवं आलेख प्रकाशित।
           उत्तर प्रदेश सचिवालय के पत्रिका सचिवालय दर्पण में अनेक कविताएं एवं साहित्य लेख प्रकाशित।
           विश्व और आप पत्रिका में वैदिक मुद्दों पर अनेक आलेख।
           भारत और आप पत्रिका में भारत की चुनौतियों से संबंधित अनेक मुद्दों पर आलेख एवं संपादन।
           सामान्य हिंदी ,इकोनॉमिक्स टाइम्स, इंडियाटाइम्स ,सामाजिक दिग्दर्शिका सहित कई राज्यों के सामान्य अध्ययन।             संबंधी अनेक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन।
            दैनिक समाचार पत्रों में अनेक लेख एवं आलेख  प्रकाशित।

राष्ट्रीय चैनलों /दूरदर्शन पर कार्यक्रम-
          राष्ट्रीय दूरदर्शन चैनल डीडी यूपी पर नमस्ते यूपी तथा साहित्य सरिता कार्यक्रम के साथ-साथ कई राष्ट्रीय चैनलों।              पर सामाजिक मुद्दों से संबंधित चर्चा परिचर्चा में प्रतिभाग तथा साहित्यिक गीत कविता की प्रस्तुति।

  सम्मान एवं पुरस्कार
           राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के द्वारा साहित्य गौरव पुरस्कार  एवं कवितालोक संस्थान ,साहित्य सृजन संस्थान ,नव चेतना जागृति संस्थान आदि संस्थाओं के साथ-साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सम्मान एवं पुरस्कार।